नासिक में भीषण सड़क हादसा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

समृद्धि महामार्ग पर टायर फटने से कार ट्रक से टकराई, भाई-बहन की मौत; 9 गंभीर घायल

नासिक/नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नासिक जिले में समृद्धि महामार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिन्नर के पास पाटोले शिवार इलाके में कार का टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे भारी वाहन (ट्रक) से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में कार सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कार फरदापुर गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार का बायां टायर फट गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान, घायलों की हालत गंभीर

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नीलेश विजय बुकाने (38 वर्ष) और उनकी बहन वैशाली सचिन घुसाले (35 वर्ष) के रूप में हुई है। कार में कुल 11 लोग सवार थे। घायलों में से आठ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिन्नर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी गई है। भारी वाहन के चालक से भी पूछताछ की जाएगी कि कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

तेज रफ्तार और मेंटेनेंस बनी वजह

समृद्धि महामार्ग पर वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण ऐसे हादसों में नुकसान ज्यादा होता है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन की मेंटेनेंस को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन रखरखाव की अहमियत को रेखांकित करती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *