राजधानी के आउटर इलाके में हुक्का पार्टी और जुए का कारोबार, पुलिस ने छापेमारी कर 13 को किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी के आउटर इलाके में राज्य सरकार के प्रतिबंध के बावजूद हुक्का सेंटर और जुआ गतिविधियाँ चल रही हैं। शुक्रवार आधी रात को पिरदा स्थित सतपाल फार्म हाउस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और हुक्का पार्टी में शामिल 7 युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शेख सागर, शोएब आलम, मनु शर्मा, श्रेष्ठ शर्मा, अनमोल जदवानी, विनेश लालवानी और संजय महानंद शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 8 हुक्का पोर्ट और फ्लेवर जब्त किए।

यह वही फार्म हाउस है जहां कुछ समय पहले एक सगाई कार्यक्रम के दौरान भी हुक्का पिलाया जा रहा था, लेकिन उस समय पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए सिर्फ तीन वेटरों को आरोपी बनाकर छोड़ दिया था, जबकि फार्म हाउस मालिक और कार्यक्रम आयोजकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस बार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन फार्म हाउस मालिक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

इसके अलावा, पिरदा स्थित फार्म हाउस के पास की खाली जमीन पर जुए का धंधा भी चल रहा था। पुलिस ने वहां भी दबिश दी और 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से 2 लाख रुपये नकद, मोबाइल और एक कार जब्त की गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार इस जुए के कारोबार के बारे में पुलिस को देर से जानकारी क्यों मिली, जबकि स्थानीय लोग कई महीनों से इस बारे में शिकायत कर रहे थे।

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में सौरभ सिंह, रामेश्वर सिंह, नरेंद्र साहू, छोटू सागर और आकाश सिन्हा शामिल हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के इस ऑपरेशन के बाद क्षेत्रीय अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि जुए का यह कारोबार महीनों से चल रहा था, और पुलिस द्वारा समय रहते कार्रवाई न करने के कारण स्थानीय निवासियों में नाराजगी देखी जा रही थी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *