Thandai Drink Recipe: रंगों के पर्व Holi पर स्वादिष्ट पकवानों के साथ ठंडी-ठंडी ठंडाई का खास महत्व होता है। रंग खेलने के बाद जब गला सूखने लगे और शरीर को ठंडक की जरूरत महसूस हो, तब एक गिलास ठंडाई पूरे मूड को तरोताजा कर देती है। ऐसे में इस बार बाजार से रेडीमेड ड्रिंक लाने की बजाय घर पर पारंपरिक अंदाज में ठंडाई तैयार करें। दूध, ड्रायफ्रूट्स और खुशबूदार मसालों से बनी यह ड्रिंक स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है।
ठंडाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-
8–10 बादाम (भीगे और छिले हुए)
-
8–10 काजू
-
8–10 पिस्ता
-
1 बड़ा चम्मच तरबूज के बीज
-
1 बड़ा चम्मच खसखस
-
1 बड़ा चम्मच सौंफ
-
4–5 हरी इलायची
-
4–5 काली मिर्च
-
थोड़ी सी सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
-
2 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
-
कुछ धागे केसर
-
1 लीटर ठंडा दूध
ठंडाई बनाने की विधि
सबसे पहले बादाम को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें। इसी तरह काजू, पिस्ता, तरबूज के बीज और खसखस को भी अलग बाउल में 10 मिनट तक भिगो लें।
भीगने के बाद बादाम का छिलका उतार लें। अब सभी भीगी हुई सामग्री को मिक्सर जार में डालें और थोड़ा दूध मिलाकर बारीक व मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
दूसरी ओर, थोड़ा सा दूध लेकर उसमें केसर भिगो दें। हरी इलायची, काली मिर्च और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को बारीक पीस लें।
अब एक पैन में दूध उबालें और उसमें चीनी डालकर अच्छे से घोलें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तब उसमें केसर वाला दूध मिलाएं। इसके बाद तैयार किया हुआ ड्रायफ्रूट पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक पकाएं ताकि सभी स्वाद आपस में घुल-मिल जाएं। फिर पिसा हुआ मसाला डालकर एक बार फिर अच्छी तरह मिलाएं।
और भी रिच स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ी सी मलाई या कंडेंस्ड मिल्क मिला सकते हैं। चाहें तो हल्की खुशबू के लिए कुछ बूंदें गुलाब जल की भी डाल सकते हैं।
सर्व करने का तरीका
ठंडाई को ठंडा होने दें। गिलास में डालकर ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम से गार्निश करें।
इस होली मेहमानों को घर की बनी पारंपरिक ठंडाई परोसें और त्योहार के रंग में घोल दें स्वाद और ठंडक का खास तड़का।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162581
Total views : 8187051