बिलासपुर से रतनपुर के बीच हाईवा की रफ्तार ने 17 मवेशियों को रौंदा, दर्दनाक मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर सोमवार की रात रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारीडीह में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने सड़क पर बैठे 17 मवेशियों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा देर रात करीब 11 बजे नंदलाल पेट्रोल पंप के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ब्रेक तक नहीं लगा सका। सामने खड़े मवेशियों की कतार को देख कर भी चालक ने कोई सावधानी नहीं बरती और बेकसूर जानवरों को रौंद डाला।

घटना के तुरंत बाद कई मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ तड़पते रहे। यह दृश्य देखकर स्थानीय ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल बन गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी कई तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर मवेशी जान गंवा चुके हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए गौशालाओं की व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड, गति सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की पुष्टि की है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि हमारी सामूहिक संवेदनहीनता का आईना है। इंसानियत तभी बचेगी जब हम उन बेजुबान प्राणियों की भी कद्र करेंगे, जो सिर्फ पीड़ा महसूस कर सकते हैं, लेकिन कुछ कह नहीं सकते।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *