हिंदुस्तानी भाऊ ने अमित बघेल के विवादित बयान पर जताई नाराजगी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर में सिंधी समाज से जुड़े बयान पर विकास पाठक ने निकाली भड़ास, धर्म और समाज की इज्जत पर उठाया सवाल

रायपुर। ‘बिग बॉस 13’ के प्रतिभागी विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने अमित बघेल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। अमित बघेल ने हाल ही में सिंधी समाज और हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था, जिस पर हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि “जिसने गलती की है, उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी एक व्यक्ति की वजह से पूरे धर्म या देवी-देवता के बारे में गलत बोलना ठीक नहीं है।”

हिंदुस्तानी भाऊ ने आगे कहा कि सिंधी समाज ने हमेशा अपने-अपने राज्य में शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत किया है, और कभी कोई आंदोलन या शिकायत नहीं की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “अमित बघेल जैसे लोगों का सपोर्ट मत करो।”

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 27 अक्टूबर 2025 को अमित बघेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके एक दिन पहले, 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई।

पुलिस ने आरोपी मनोज सतनामी, पुसौर, सारंगढ़ को गिरफ्तार किया, जो मानसिक रूप से बीमार और नशे में था। इस घटना के बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने अमित बघेल के खिलाफ कई थानों में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रायपुर एसएसपी ने जल्द गिरफ्तारी की भी बात कही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *