“अगर राजनीति में नहीं होता तो कवि होता” — उपमुख्यमंत्री अरुण साव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तुलसी साहित्य महोत्सव में उपमुख्यमंत्री को किया गया ‘तुलसी साहित्य सेवा सम्मान-2025’ से सम्मानित

निर्मल अग्रवाल | ब्यूरो प्रमुख | नवभारत टाइम्स 24×7, मुंगेली

खपरीडीह (बलौदाबाजार)। श्री तुलसी सेवा समिति के तत्वावधान में ग्राम खपरीडीह में आयोजित 7वां तुलसी साहित्य महोत्सव इस बार भी साहित्यप्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और आयोजन को गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। हास्य कवि बंशीधर मिश्रा के संचालन में कटनी से मनोहर मनोज, रीवा से अमित शुक्ला, कोटा से डॉ. आदित्य जैन, दिल्ली से चेतन चर्चित और नागपुर से श्रद्धा शौर्य ने मंच को अपने सशक्त काव्यपाठ से जीवंत कर दिया।

उपमुख्यमंत्री को मिला ‘तुलसी साहित्य सेवा सम्मान-2025’

समिति द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव को उनके साहित्यिक योगदान के लिए पारंपरिक सम्मान “तुलसी साहित्य सेवा सम्मान-2025” से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा:

“अगर मैं राजनीति में नहीं होता, तो निश्चित रूप से एक कवि होता। साहित्य मेरी आत्मा का हिस्सा है।”

उन्होंने कहा कि खपरीडीह जैसे छोटे से गांव में इतना भव्य आयोजन होना अद्भुत है और यह गांव भविष्य में पूरे देश में अपनी साहित्यिक पहचान बनाएगा।

सम्मानित हुए कई कवि और समाजसेवी

सम्मेलन में वरिष्ठ कवि मनोहर मनोज को “तुलसी काव्यश्री सम्मान-2025” से नवाजा गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष हरि यादव, उपाध्यक्ष अर्जुन केंवट, सहसचिव गिरवर केंवट और कोषाध्यक्ष अरुण वैष्णव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर हजारों की संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।

राजनीति, प्रशासन और समाजसेवा से जुड़ी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, छाया विधायक डॉ. दिनेश जांगड़े, नगर पंचायत बिलाईगढ़ अध्यक्ष दामोदर दुबे, भटगांव अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, कसडोल जनपद अध्यक्ष कुसुम पैकरा, पवनी, खरौद, टुंडरी, केसला, गिधौरी, और पुलेनी के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रकाश बंसल, दुर्गा सिंघानिया, आनंद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, स्वयं अग्रवाल, मोनू अग्रवाल जैसे गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

साहित्य से सजे आयोजन में युवाओं की भागीदारी

कार्यक्रम की सफलता में हीरामणी साहू, विमल साहू, सत्यम महंत, गुलशन पटेल, मो. वैष्णव, धनेश्वर केंवट, प्रदीप पटेल, राजकिशोर वैष्णव, संतोष यादव सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *