त्योहारों से पहले GST अपडेट! 22 सितंबर से ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट पर कितना लगेगा टैक्स, जानें पूरी लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Dry Fruits and chocolates price after gst rate cut: त्योहारों की तैयारियों के बीच उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए फैसले के बाद अब कई चीजें सस्ती हो जाएंगी।

नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। खासतौर पर ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट पर टैक्स कम होने से नवरात्रि और दीवाली की खरीदारी का बजट हल्का पड़ेगा।

टैक्स स्लैब हुआ आसान

काउंसिल ने टैक्स स्लैब को आसान करते हुए ज्यादातर सामान को 5% और 18% कैटेगारी में रखा है। पहले जहां 12% और 18% दोनों तरह की दरें लागू थीं, अब उनमें से कई आइटम्स पर 5% जीएसटी लगेगा। इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ेगा।

ड्राई फ्रूट्स पर सबसे ज्यादा असर

ड्राई फ्रूट्स, जिन्हें नवरात्रि व्रत और त्योहारों पर गिफ्टिंग के लिए खूब खरीदा जाता है, अब पहले से काफी सस्ते हो जाएंगे। काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश और खजूर पर जीएसटी 12% से घटकर 5% कर दिया गया है।

काजू का भाव लगभग 50 रुपए किलो कम होगा।

बादाम पर 40 रुपए किलो की राहत मिलेगी।

अखरोट करीब 45 रुपए सस्ते होंगे।

किशमिश और खजूर पर भी 10 से 15 रुपए किलो तक की बचत होगी।

मिश्रित ड्राई फ्रूट्स पैक पर लगभग 35 रुपए किलो की कटौती दिखेगी।

दिल्ली के करोल बाग और बाकी बाजारों में कारोबारियों का कहना है कि यह बदलाव ग्राहकों की जेब को सीधा फायदा देगा। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार त्योहारों पर बिक्री और बढ़ेगी।

चॉकलेट पर भी राहत

त्योहारों में बच्चों और बड़ों के बीच चॉकलेट गिफ्ट का ट्रेंड आम है। पहले चॉकलेट और कैंडी पर 18% जीएसटी लगता था, लेकिन अब यह घटकर 5% रह गया है।

उदाहरण के लिए, 100 रुपए की चॉकलेट पर पहले 18 रुपए टैक्स जुड़ता था, जबकि अब केवल 5 रुपए लगेगा। यानी एक चॉकलेट पर 13 रुपए की बचत। बड़ी कंपनियां जैसे अमूल और कैडबरी पहले से ही डिस्काउंट और ऑफर्स की तैयारी में जुट गई हैं।

त्योहार की शॉपिंग होगी किफायती

त्योहारी सीजन में ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट की मांग सबसे ज्यादा होती है। नवरात्रि में फलाहार के लिए सूखे मेवे जरूरी होते हैं और दीवाली पर गिफ्टिंग पैक की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में टैक्स कटौती से आम उपभोक्ता को सीधा फायदा मिलेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *