शराब प्रेमियों के लिए बड़ी निराशा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राहुल देव ने नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतदान और मतगणना दिवस को जिले के सभी नगरीय निकायों में शुष्क दिवस घोषित किया है।

उन्होंने मतदान दिवस 11 फरवरी को मतदान समाप्ति तक व मतगणना दिवस 15 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्रों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के समस्त देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें, होटल बार, अहाता एफ.एल-1 (घघ), एफ.एल-1 (घघ कम्पोजिट), सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल-1 (ख-अहाता), एफ.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता), 9,9 (क) तथा एफ. एल. 3 होटल सिटी पैलेस बार मेसर्स भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा के आसवनी परिसर में संचालित एफ.एल 9 व समस्त एफ.एल 9 को बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है।

कलेक्टर ने उपरोक्त आदेश का पालन कड़ाई से किये जाने के निर्देश दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment