शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सत्र में जोरदार शुरुआत की है। सेंसेक्स 365 अंक की छलांग लगाकर 84,846.83 के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी 103.60 अंक ऊपर 25,919.15 पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ बाजार में उत्साह नजर आ रहा है।
मार्केट में कुल 1,347 शेयर बढ़त में हैं, 761 शेयर गिरावट में और 180 शेयर स्थिर हैं। निफ्टी में मैक्स हेल्थकेयर, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और एलएंडटी जैसे बड़े शेयर तेजी में नजर आए।
वहीं, श्रीयम फाइनेंस, टाइटन कंपनी, डीआर रेड्डीज़ लैब्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में रहे।
Author: Deepak Mittal









