राजधानी  में पकड़ाया 10 करोड़ का सोना..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. भाटागांव बस स्टैंड में पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. इसके साथ ही सोने की तस्करी कर रहे 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बड़ी मात्रा में सोना जगदलपुर से एक बस के माध्यम से भाटागांव बस स्टैंड लाया जा रहा था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों के पास रखे बैग में करीबन 10 करोड़ का सोना बरामद किया गया. पुलिस तीनों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है.

करोड़ों का सोना शहर के कई बड़े सराफा कारोबारियों का बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.

पुलिस टीम ने करोड़ों रुपये का सोना बरामद होने की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आईटी) को दे दी है. आईटी की ताम भी मौके पर पहुंची गई है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *