Petrol Diesel Price:देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तगड़ा बदलाव!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत तय कर दी जाती है. जिसके आधार पर घर से निकलने से पहले लोगों को इसकी कीमत का अंदाजा हो जाता है. इसी कड़ी में आज भी पूरे देश के अलग-अलग राज्यों की भिन्न-भिन्न दामों को जारी कर दिया गया है. इन कंपनियों के मुताबिक आज यूपी में पेट्रोल की कीमत 95.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल औसत कीमत 88.21 रुपये प्रति लीटर है.

इसके अलावा दिल्ली में आज दिल्ली में  पेट्रोल औसत कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और यहां डीजल की कीमत 87.67 रूपये प्रति लीटर है. अगर बात बिहार में पेट्रोल के कीमत की करें तो यहां 106.19 रूपये प्रति लीटर है और डीजल 92.99 रूपये यहां लोग खरीद रहे हैं. अब पहाड़ी इलाकों की करें जहां बर्फबारी ने दस्तक दे दी वहां जहां टूरिस्टों के जाने की संख्या भी बढ़ गई ऐसे में यहां पेट्रोल-डीजल का रेट जानना भी बेहद जरूरी है. तो बता दें कि उत्तराखंड में पेट्रोल औसत कीमत 94.02 रूपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 88.90 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है.

देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी 

वहीं हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल औसत कीमत 94.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां डीजल की कीमत 86.76 रुपये प्रति लीटर है. जम्मू और कश्मीर में पेट्रोल औसत कीमत 98.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और यहां डीजल का रेट 83.58 रूपये हैं. अगर बात मेट्रो शहर में पेट्रोल-डीजल की करें तो यहां भी कमोबेश रेट में खास कोई अंतर नहीं है.

कैसे तय होती है अलग-अलग कीमत?

बता दें कि डीजल के दामों पर राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले VAT(Value-Added Tax) हर राज्य का अलग-अलग होता है. यही वजह है कि भारत के सभी राज्यों में डीजल के दाम एक समान नहीं होते. ऐसे में आपको अपने राज्य में जारी मौजूदा दर के बारे पता होना बहुत जरूरी है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *