रायपुर में होटल की छत से कूदकर युवती ने दी जान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजधानी रायपुर में  एक युवती ने स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, युवती का नाम हनी गुप्ता है, जो चिरंजीवदास नगर, कोहाकुंडा, रायगढ़ निवासी दीपक गुप्ता की बेटी है। युवती पिछले कुछ दिनों से होटल में रह रही थी। वह आज छत पर पहुंची और अचानक नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment