Ghatsila By-Election: BJP से चंपई सोरेन के बेटे लड़ेंगे घाटशिला चुनाव, पार्टी ने एक बार फिर जताया भरोसा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Ghatsila By-Election: घाटशिला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने इसकी घोषणा कर दी है। घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताया है।

यह वही सीट है, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में बाबूलाल सोरेन को हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रामदास सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को मात दी थी। बता दें कि बाबूलाल सोरेन ने 2024 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था जिसमें वह दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से पराजित हो गये थे। मालूम हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हुई है।

नाम की घोषणा होने के बाद बाबूलाल सोरेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट से मुझे भाजपा का आधिकारिक प्रत्याशी चुनने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी समेत भाजपा परिवार के सभी अभिभावकों एवं साथियों को धन्यवाद। वहीं, झामुमो की ओर से अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पार्टी दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के परिवार के किसी सदस्य को टिकट दे सकती है। ऐसे में घाटशिला सीट पर एक बार फिर बाबूलाल सोरेन और झामुमो प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *