पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को परेड के साथ एके-47, इंसास रायफल चलाने तथा खोलने जोड़ने का अभ्यास कराया जाकर रायफल की बारीकियों के संबंध में बताया गया
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- आज मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे की उपस्थिति में रक्षित केन्द्र मुंगेली के परेड ग्राउण्ड मे रक्षित निरीक्षक नरगिस खीष्ट तिग्गा बघेल के नेतृत्व में जिले में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया।

जिला मुंगेली के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सलामी तथा परेड का निरीक्षण कर कतारबद्ध रहते हुये ड्रिलिंग करने कहा गया, परेड के दौरान सबसे ज्यादा अनुशासित रहने की आवश्यकता होती है। परेड पश्चात् उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षित आर्मोरर के द्वारा डेमो दिखाकर एके-47, इंसास रायफल के बारे मे बारीकियों से जानकारी दी गई तथा रायफल के चारे में प्रशिक्षण दिया जाकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से आधुनिक हथियार को खोलने जोड़ने का अभ्यास कराया गया।

इसी दौरान परेड अभ्यास के साथ ही साथ यातायात पुलिस विभाग के द्वारा यातायात नियमों के बारे में बारिकी से जानकारी प्रदाय किया गया।
परेड में उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली एस.आर. घृतलहरे, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल, जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं यातायात स्टाफ उपस्थित रहे।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8163456
Total views : 8188331