बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने 30 जून को रायपुर–अभनपुर–राजिम रेल खंड का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरएसडी यार्ड, अभनपुर स्टेशन और निर्माणाधीन राजिम स्टेशन का दौरा करते हुए संरक्षा मानकों, निर्माण प्रगति और गुणवत्ता की गहन समीक्षा की।
महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूरा किया जाए।
रेल प्रोजेक्ट की स्थिति:
-
मंदिरहसौद से केन्द्री तक नई लाइन और
-
केन्द्री से अभनपुर तक गेज कन्वर्जन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।
-
इस खंड पर मेमू सेवा शुरू की जा चुकी है, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिली है।
वहीं,
-
अभनपुर से राजिम के मध्य गेज कन्वर्जन अंतिम चरण में है।
-
अभनपुर से धमतरी तक का कार्य प्रगति पर है।
राजिम और धमतरी को होगा लाभ
इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होते ही राजिम और धमतरी जैसे धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों को ब्रॉड गेज नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा। इससे क्षेत्र की सीधी रेल कनेक्टिविटी देश के प्रमुख शहरों से होगी।
इससे न केवल यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि व्यापार, कृषि, तीर्थाटन और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
निरीक्षण में शामिल अधिकारी:
निरीक्षण के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर एवं रायपुर मंडल के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156893
Total views : 8178143