गीता पारायण कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 16 अक्टूबर दिन बुधवार को रागिनी पांडे पति एल . के पांडे ( सेवानिवृत जेल अधीक्षक ) के घर मुंगेली रोड बिलासपुर में गीता पारायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गीता माता की पूजा अर्चना और श्री राधेकृष्ण के भजनों के साथ गीता पाठ प्रारंभ हुआ, श्रीमद्भगवद्गीता के 7,9,12 ,14 ,15 ,16 और 17 अध्यायों का पाठ किया गया।

आरती एवं प्रसाद वितरण पश्चात ऑनलाइन गीता संथा वर्ग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए रजिस्ट्रेशन करवाया गया साथ ही त्रिरत्नगीता भेंट स्वरूप प्रदान की गई। सभी में उत्साह और भक्ति के साथ ही जोश से ओतप्रोत रहे। रागिनी पांडे दीदी वर्तमान में ट्रेनर है, उन्हीं के सौजन्य से गीता पारायण कार्यक्रम संपन्न हुआ।


बिलासपुर गीता परिवार समिति के सदस्य प्रमिला त्रिवेदी , कृति अग्रवाल, संतोष ताम्रकार, भारती तिवारी, मीरा शर्मा, भारती पांडे, राज्य श्री दीवान,अनीता शर्मा ,श्रीकांत शर्मा, के राधिका, संगीता तिवारी,श्रेया तिवारी, बच्चों में वैष्णवी त्रिवेदी, शिवांशी केसरवानी, कनक नायर, वेदार्थ नायर , विनी केसरवानी, प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।

स्थानीय लोग व परिवार के बहुत से सदस्य इस गीता पारायण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनमें अपार हर्ष और खुशी का माहौल बन गया । उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ विद्यालय प्रमुख व बिलासपुर गीता परिवार उपाध्यक्ष कृति अग्रवाल ने साझा किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment