छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है। तस्कर गांजे को सब्जियों के खाली कैरेट के पीछे छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गनियारीपाली गांव स्थित NH-53 पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध पीकअप वाहन की तलाशी लेने पर 226 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
मामले में महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी अजिनाथ आश्रु जाधव और अक्षय बारुक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, पीकअप वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8226726
Total views : 8271592