ओडिशा से गांजा सप्लायर गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से एक कथित गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने मामले में बैकवर्ड लिंक के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र साहू उर्फ गुल्लू को पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, गांजा तस्करी से जुड़े इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कार्रवाई के दौरान करीब 200 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक ट्रक समेत अन्य सामान भी जब्त किया है।

पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आए अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment