महासमुंद। गांजा तस्करी के एक चौंकाने वाले मामले में पटेवा थाना के चार पुलिसकर्मी खुद गिरफ्त में आ गए हैं। आरोप है कि उन्होंने गांजा तस्करी कर रहे आरोपी से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी भीखम चंद्रवंशी को कवर्धा जिला पुलिस ने 500-500 के 15 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने राज खोला कि वह उड़ीसा से गांजा और नकली नोट लाकर महासमुंद जिले के रास्ते से अवैध कारोबार करता था और उसे पुलिस का संरक्षण भी मिला हुआ था।
इस खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद पटेवा थाने में पदस्थ चार आरक्षकों पर संदेह गहराया और जांच में उनकी संलिप्तता सामने आई। इसके बाद महासमुंद SP ने चारों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8213391
Total views : 8254539