स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल,समारोह में उप मुख्यमंत्री  अरूण साव करेंगे ध्वजारोहण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज सवेरे 09 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया।

कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने अंतिम रिहर्सल में शामिल होकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

कलेक्टर ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुकूल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। एडीएम आर.ए. कुरुवंशी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए ध्वजारोहण किया।

फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डों से परिचय, पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का रिहर्सल किया गया।

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

रिहर्सल के दौरान नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत  आरपी चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment