दोस्त की लापरवाही बनी दोस्त की मौत की वजह, चालक के खिलाफ FIR दर्ज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: नंदनी रोड जामुल में 13 जनवरी की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसे में मृत युवक के बड़े भाई की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय प्रवीण धृतलहरे 13 जनवरी की रात अपने दोस्तों दुर्गेश मांडले, आकाश केशरवानी और राहुल साहू के साथ मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (CG10 AK 7522) से सुपेला भिलाई से नंदनी रोड होते हुए कचांदुर जा रहा था। कार राहुल साहू चला रहा था। रात करीब 1.30 बजे जब वाहन नंदनी रोड जामुल स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे लगे सूचना बोर्ड को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइविंग सीट के पास बैठे प्रवीण धृतलहरे को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दुर्गेश मांडले के दाहिने पैर की एड़ी में, आकाश केशरवानी के दाहिने पैर के पंजे और नाक में तथा चालक राहुल साहू के कमर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

इस मामले में मृतक के बड़े भाई, कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला पांच रास्ता वार्ड-17 भिलाई निवासी धमेंद्र सिंह (38 वर्ष) ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चालक राहुल साहू के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि हादसे से एक दिन पहले ही प्रवीण ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया था। महज 21 घंटे बाद उसकी मौत की खबर से परिवार और दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *