
निर्मल अग्रवाल : मुंगेली-बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरगांव मंडल के ग्राम पंचायत बावली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 73 छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत निःशुल्क सायकिल वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पुजा अर्चना कर की गई इस अवसर पर शाला परिवार द्वारा बुकें भेंटकर एवं माला पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल सरगांव के अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा महामंत्री महिला मोर्चा मुंगेली व सभापति दीपिका कौशिक रही ।विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर कौशिक, भाजपा मंडल महामंत्री सरगांव द्वय गोविन्द साहू व पोषण यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज वर्मा, सरपंच सुमित्रा विश्वनाथ देवांगन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नारायण वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी महेश साहू, कार्यकारणी सदस्य रामविलास वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि विश्वनाथ देवांगन रहे ।

मुख्य अतिथि ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिया है , इस नारे का उद्देश्य बेटियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाना है बेटीयां आगे बढ़ सकें इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निःशुल्क सायकिल वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति भरत सिंह ठाकुर,जवाहर साहू, रामाधार साहू, माया ठाकुर,राजू यादव,कौशल साहू,चमरु पटेल,भूलऊ पटेल,देवचरण यादव, मोहन पटेल, मुकूंद रजक, राजेन्द्र यादव,प्राचार्य जे एस पैकरा, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179808
Total views : 8211016