दंतेवाड़ा: सीबीआई और आईटी का डर दिखाकर 50 लाख की ठगी करने वाले दो बिहार के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरविन्द कुमार और विद्या कुमार नामक आरोपियों ने 2023 में दंतेवाड़ा में ठगी की घटना को अंजाम दिया था।
मामला और ठगी की प्रक्रिया
शिकायतकर्ता, किरंदुल निवासी, ने बताया कि 2023 में उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि उनका पार्सल विदेश से आया है और उसे प्राप्त करने के लिए कस्टम चार्ज देना होगा। आरोपियों ने सीबीआई चार्ज और इंकम टैक्स का डर दिखाकर करीब 50 लाख रुपये ठग लिए।
पुलिस की कार्रवाई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 87/2023, धारा 420 भादवि और 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दंतेवाड़ा साइबर सेल और किरंदुल पुलिस ने 100 से ज्यादा अकाउंट के ट्रांजैक्शन का विश्लेषण किया और साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर आरोपियों तक पहुँच बनाई।
आरोपी और न्यायिक प्रक्रिया
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
-
अरविन्द कुमार, पिता दीपक चौधरी, उम्र 25 वर्ष, बंगली कालोनी, गली नंबर 03, छतौनी, जिला-पूर्वी चम्पारण (बिहार)
-
विद्या कुमार, पिता राजेन्द्र साहनी, उम्र 23 वर्ष, वार्ड 12, शिवमंदिर के पास, जौकटिया, थाना मझौलिया, जिला पश्चिम चम्पारण (बिहार)
आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162372
Total views : 8186674