कई साहित्य साधकों को श्री भगवत बसंती सम्मान भी, काव्यपाठ और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम
शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़
घरघोड़ा। नवोन्मेष रचना मंच एवं सृजन सम्मान घरघोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 मई 2025, शुक्रवार को सांई धाम घरघोड़ा में एक भव्य साहित्यिक समारोह का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच, दिल्ली द्वारा क्षेत्र के चार वरिष्ठ साहित्यकारों—रुकमणी सिंह राजपूत, नेतराम राठिया, जगत सिंह ठाकुर एवं डॉ. दिलीप गुप्ता—को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय साहित्य सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
समारोह में अंचल के कई अन्य साहित्य साधकों को श्री भगवत बसंती सम्मान तथा विविध सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर सुधा पंडा की नवीनतम काव्य कृति “काव्य सुधा” का औपचारिक विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में अंचल के 20 प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं का सस्वर काव्यपाठ प्रस्तुत करेंगे, जिससे आयोजन में साहित्यिक गरिमा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच (मगसम) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुधीर सिंह सुधाकर अपनी टीम के साथ विशेष रूप से दिल्ली से उपस्थित होकर सम्मान प्रदान करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय साहित्यिक संगठनों और रचनाकारों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने समस्त साहित्य प्रेमियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162780
Total views : 8187346