हाईवा की पिकअप वैन से भीषण टक्कर, चार की मौत, दो गंभीर घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने पीछे से टाटा मैजिक पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक पिकअप में सवार सभी लोग रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे। मृतक और घायल सभी रांची के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हाईवा चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिकअप को पीछे से टक्कर मारी।

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों गंभीर घायलों को पहले सिसई रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गुमला पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस फरार हाईवा और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *