स्कॉर्पियो से बरामद हुए 6 करोड़ 60 लाख! हवाला कारोबार का काला चेहरा बेनकाब, दुर्ग में चार गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शनिवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो स्कॉर्पियो वाहनों को रोका। तलाशी लेने पर दोनों गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।

इन स्कॉर्पियो वाहनों पर महाराष्ट्र का पासिंग नंबर दर्ज था और इनके अंदर चार लोग सवार थे। बरामद रकम और संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही इस कार्रवाई की जानकारी तत्काल आयकर विभाग को दी गई है, ताकि रकम के स्रोत और इसके उपयोग की पूरी जांच हो सके।

हवाला कारोबार से जुड़ा शक

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब्त रकम के हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बरामद कैश के मालिक, रकम के असली स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार चारों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल रकम को सुरक्षित रखकर अग्रिम जांच आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस बरामदगी से प्रदेश में चल रहे हवाला रैकेट का बड़ा नेटवर्क उजागर हो सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *