Team India के पूर्व कप्तान बने मंत्री, रेड्डी सरकार ने मंत्रिमंडल में किया शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एक समय भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अब राजनीति के मैदान में नई पारी की शुरुआत की है। तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया है।

शुक्रवार को राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने अजहरुद्दीन को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अजहरुद्दीन की एंट्री के साथ ही तेलंगाना कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्य इकाई के वर्किंग प्रेसिडेंट के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अजहरुद्दीन को हाल ही में राज्यपाल कोटे से विधान परिषद की सदस्यता भी दी गई थी।

क्रिकेट मैदान पर अपनी निपुणता और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले अजहर अब राजनीतिक पिच पर अपनी रणनीति दिखाने को तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह कदम न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि तेलंगाना में मुस्लिम समुदाय और खेल जगत दोनों को साधने की कोशिश भी मानी जा रही है।

रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में अजहरुद्दीन की एंट्री को कांग्रेस के लिए एक मजबूत राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है – कि पार्टी अब अनुभव, लोकप्रियता और प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व – तीनों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *