पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर सुर्खियों में, 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री संग विवाह की तस्वीरें वायरल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और स्व. कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार राजनीतिक कारण नहीं बल्कि व्यक्तिगत जीवन को लेकर सुर्खियां हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनकी कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना के साथ विवाह से जुड़ी तस्वीरें वायरल हुई हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाह 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर, भोपाल में संपन्न हुआ। हालांकि नईदुनिया ने इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है। कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया गया है कि दीपक जोशी से दो अन्य महिलाओं ने भी विवाह के दावे किए हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि:
दीपक जोशी देवास जिले की हाटपिपल्या सीट से विधायक रह चुके हैं और शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे। 2018 में कांग्रेस के मनोज चौधरी से हारने के बाद 2020 में चौधरी भाजपा में शामिल हो गए। 2023 में जोशी कांग्रेस में लौटे और खातेगांव सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। कुछ समय पूर्व वे फिर भाजपा में लौट आए।

दीपक जोशी का बयान:
वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि “मनुष्य जीवन में यश-अपयश दोनों चलते हैं। कुछ मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं, उन पर फिलहाल टिप्पणी नहीं कर सकता। भारतीय न्याय प्रणाली पर विश्वास है। मीडिया में कुछ भी डालने से पहले पुष्टि होनी चाहिए।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment