रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक Vishwaranjan का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात Patna में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज Medanta Hospital में चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक समस्या होने के बाद पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज जारी था, लेकिन बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
Vishwaranjan वर्ष 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वर्ष 2007 में उन्हें छत्तीसगढ़ का छठवां पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। उन्होंने लगभग चार वर्षों तक डीजीपी की जिम्मेदारी निभाई और अपने कार्यकाल में पुलिस प्रशासन में कई अहम सुधार किए।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विशेष रूप से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था। वे लंबे समय तक Intelligence Bureau में प्रतिनियुक्ति पर रहे और वहां एडिशनल डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दीं।
पूर्व डीजीपी के निधन की खबर से पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239511
Total views : 8287735