वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन में डोजर जब्त, मुंगेली में सख्ती बढ़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में वनमंडल मुंगेली अंतर्गत वन परिक्षेत्र खुड़िया में अवैध उत्खनन करते हुए एक डोजर (ट्रैक्टर) को जब्त किया गया है।

वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर चचेड़ी परिसर कक्ष क्रमांक 493 ग्राम झलरी मनियारी नदी में वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए एक नग डोजर (ट्रैक्टर) पकड़ा गया। उक्त वाहन को मौके पर ही जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वन भूमि पर बिना अनुमति रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जो वन संरक्षण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।


वनमण्डलाधिकारी ने कहा कि “वन संसाधनों की सुरक्षा वन विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वाहन को कब्जे में लेकर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजनों से वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय या अधिकारी को देने की अपील की है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *