बालोद। वन विभाग ने अवैध रूप से रखी गई सागौन लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालोद वन परिक्षेत्र के अंगारी गांव में सरपंच के मकान पर दबिश दी। जिला वन विभाग और उड़नदस्ता दल की संयुक्त कार्रवाई में मकान से बड़ी मात्रा में सागौन के चिरान और गोले बरामद किए गए। जब्त लकड़ी को दो माजदा वाहनों में भरकर काष्ठागार पहुंचाया गया है।
पूरे मामले में अंगारी सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना के खिलाफ वन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम जब्त सागौन लकड़ी की गणना और जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को जब्त लकड़ी की मात्रा और कीमत से संबंधित स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मौके से बड़ी मात्रा में सागौन के चिरान और गोले बरामद हुए हैं, जिनकी गणना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच का महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि सागौन की लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे किस मिल से चिरान कराया गया। मकान में सागौन से कुछ फर्नीचर बनाए जाने की भी जानकारी सामने आई है। फर्नीचर और लकड़ी से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग अब लकड़ी के स्रोत, परिवहन और चिरान से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242856
Total views : 8291737