मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन पर जिले में किया गया फ्लेगमार्च
जिला मुख्यालय मुंगेली के अलावा जिले के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में 300 पुलिस बल के साथ किया शक्ति प्रदर्शन
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
मुंगेली- मुंगेली पुलिस कप्तान भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धीरही, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सालिक घृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन संजय साहू एवं थाना प्रभारियों की उपस्थिति में 300 से अधिक पुलिस बल के साथ दिनांक 09.02.2025 को जिला मुख्यालय मुंगेली में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।


फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम से हुई, जहां से पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा का संदेश देते हुये अपील किया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने और भयमुक्त वातावरण में निर्भीक होकर मतदान करें।
जिला मुख्यालय मुंगेली के अलावा जिले के विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतें लोरमी, पथरिया, सरगांव, जरहागांव एवं बरेला में भी अलग-अलग फ्लेगमार्च कर लोगों को सुरक्षा का संदेश देते हुये शांति एवं भयमुक्त मतदान करने कि अपील किया गया।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8158356
Total views : 8180512