अलीगंज के सेक्टर डी में दोपहर निजी कोचिंग सेंटर में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। इस हादसे में 13 छात्रों की मौत हो गई और कई झुलस गए हैं
आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ लोग अंदर फंसे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से घटना को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
अब तक ट्रामा सेंटर में सात से आठ लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। कई विद्यार्थियों ने नीचे कूद कर जान बचाई। कुछ को गंभीर रूप से चोटें आयी हैं।
जिस इमारत में आग लगी वहां पर पहले दो तल पर पेट शाप और गेमिंग जोन था और तीसरे तल पर कोचिंग और लाइब्रेरी थी
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243791
Total views : 8292857