पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, आवास मित्र, रोजगार सहायक और सचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर, 1 जुलाई 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला बिलासपुर के जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत बांधा में हितग्राही चयन में अनियमितता के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के विरूद्ध जनपद पंचायत स्तर पर गठित टीम के द्वारा जाँच की गई, जिसमें आवास मित्र श्री राजेश कुमार सोनवानी द्वारा कूटटरचना करते हुए फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 6 हितग्राही जिसमें लैनी बाई/जनक राम गंधर्व, राजेश कुमार/कन्हैया,सरस्वती मरावी / रामस्वरूप, सोना/प्रदीप कुमार अग्रवाल, रामफल पोर्ते और गंगोत्री यादव के आवास की राशि का दुरूपयोग किया गया एवं अपने परिवार के सदस्यों का फर्जी पंजीयन एवं जियो टैगिंग करके संपूर्ण राशि का गबन करते हुए आहरण कर लिया गया।

प्रकरण में तत्कालीन अस्थायी रोजगार सहायक श्री रितेश श्रीवास के द्वारा हितग्राहियों के आवासों का गलत पंजीयन एवं जियो टैगिंग किया गया एवं सचिव श्री दिलीप पात्रे के द्वारा ग्राम सभा में गलत दस्तावेजों को सत्यापित करते हुए गलत प्रस्ताव पारित किया गया। उक्त संबंध में प्राप्त शिकायत में श्री राजेश कुमार सोनवानी, श्री रितेश श्रीवास एवं श्री दिलीप पात्रे के द्वारा गंभीर लापरवाही, फर्जीवाड़ा एवं राशि की अनियमितता बरती गई। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर द्वारा आवास मित्र श्री राजेश कुमार सोनवानी अस्थायी रोजगार सहायक श्री रितेश श्रीवास तथा सचिव श्री दिलीप पात्रे के विरूद्ध प्राथमिकी अपराध प्रकरण दर्ज कराया गया ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *