कृषि अधिकारी पर महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जांजगीर-चांपा: जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां सहकर्मी महिला कर्मचारी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एल.एम. भगत के खिलाफ चांपा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एल.एम. भगत जांजगीर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक के पद पर पदस्थ थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को लंबे समय तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और शारीरिक रूप से भी अनुचित व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि एल.एम. भगत का लगभग एक माह पहले ही जांजगीर से रायगढ़ जिले में तबादला हुआ है, जहां वे वर्तमान में पदस्थ हैं।

पीड़ित महिला कर्मचारी ने करीब दो माह पूर्व इस संबंध में जांजगीर कलेक्टर और एसपी से शिकायत की थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि डिप्टी डायरेक्टर एल.एम. भगत की प्रताड़ना के चलते वह गंभीर मानसिक तनाव में आ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक जांच टीम का गठन किया।

जांच टीम ने महिला कर्मचारी के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य तथ्यों की विस्तृत जांच की, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एसपी विजय पांडे ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर चांपा थाने में डिप्टी डायरेक्टर एल.एम. भगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी वर्तमान में रायगढ़ जिले में पदस्थ हैं और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस के अनुसार, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *