
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
पथरिया- भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से संचालित वित्तीय साक्षरता परियोजना कार्यक्रम समर्पित संस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गांव-गांव जाकर लोगो को बैकिंग के बारे में जानकारी दिया जाता है ।
इसी संदर्भ में पथरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमोरा में समूह बैठक आयोजित किया गया जिसमे समर्पित संस्था से अमित यादव के द्वारा वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत ग्राम के लोगो को बैकिंग लेन – देन के बारे में जानकारी दिया गया । जिसके अंतर्गत समूह के उद्देश्य के बारे में जानकारी दिया।
खाता खोलना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,बीमा क्लेम संबंधित जानकारी ( 30 दिन के अंदर ही क्लेम के लिए फार्म भरकर जमा किया जा सकता है ) , प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ अकाउंट, तथा मोबाइल काॅल के द्वारा होने वाले फ्रॉड से बचाव के लिए ओटीपी (OTP) किसी को न बताने के बारे में कहा गया क्योंकि कोई भी बैंक निजी बैंक विवरण की जानकारी फोन काॅल से नही मांगता, प्रलोभनो से बचने एवं पुलिस साइबर सेल नंबर 1930, 155260 और रिजर्व बैंक के 14448 , के बारे में जानकारी दिया गया ।

इस कार्यक्रम में समर्पित संस्था से , पथरिया ब्लाॅक काउंसलर ,अमित यादव एवं FLCRP प्रमिला ध्रुवंशी, सक्रिय महिला दिलेश्वरी ध्रुवंशी, समूह की महिलाएं व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8188091
Total views : 8222269