छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 2026-27 का बजट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट प्रस्तुत करने से पहले उन्होंने विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण तथा वित्त सचिव मुकेश बंसल उपस्थित रहे।

बजट को लेकर प्रदेशभर में उत्सुकता बनी हुई है और विभिन्न वर्गों को इससे बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment