ताजा खबर

वित्त विभाग ने तीन उप संचालक सहित 17 वित्त एवं लेखाधिकारियों के किए तबादले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

रायपुर। वित्त विभाग ने तीन उप संचालक सहित 17 वित्त एवं लेखाधिकारियों के तबादले कर दिए है। आदेशों के मुताबिक यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस फेरबदल में उप सचिव, सहायक आयुक्त, जिला कोषालय अधिकारी, लेखाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

प्रमुख बदलावों में शामिल हैं:

विक्रम सिंह बघेल – उप संचालक, कोष एवं लेखा, बिलासपुर से स्थानांतरित होकर बने उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय।

निशांत पाण्डेय – सहायक आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली से स्थानांतरित होकर बने उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय।

संजय कुमार अग्रवाल – सहायक संचालक, कोष एवं लेखा, बिलासपुर से बने सहायक संचालक, कोषालय, मंत्रालय।

पंकज कुमार श्रीवास्तव – जिला कोषालय अधिकारी, रायगढ़ से स्थानांतरित होकर बने जिला कोषालय अधिकारी, जांजगीर-चांपा।

अजित कुमार मिश्रा – सहायक संचालक, कोष एवं लेखा, जगदलपुर से बने जिला कोषालय अधिकारी, रायगढ़।

योगेश प्रताप सिंह – लेखाधिकारी, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, रायपुर से बने लेखाधिकारी, जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, रायपुर।

सत्यप्रकाश पांडेय – लेखाधिकारी, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, रायपुर से बने लेखाधिकारी, जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई, बीरगांव।

अजय श्रीवास्तव – लेखाधिकारी, संचालनालय सहकारिता, रायपुर से बने लेखाधिकारी, राज्य कोषालय संचालनालय, रायपुर।

सुरेश कुमार पटेल – सहायक संचालक, कोषालय संचालनालय, रायपुर से बने सहायक संचालक, जगदलपुर।

राकेश कुमार बंजारे – सहायक संचालक, कोष एवं लेखा, रायपुर से बने सहायक संचालक, कोषालय संचालनालय।

राजेन्द्र सिंह ठाकुर – जिला कोषालय अधिकारी, महासमुंद से बने जिला कोषालय अधिकारी, बालोद।

रमेश चंद्र गुप्ता – जिला कोषालय अधिकारी, बालोद से बने जिला कोषालय अधिकारी, महासमुंद।

योगेन्द्र तिवारी – सहायक संचालक, कोष एवं लेखा, बिलासपुर से बने सहायक संचालक, कोष एवं लेखा, रायपुर।

राजकुमार मिश्रा – उप कोषालय अधिकारी, कोरबा से बने उप संचालक, कोष एवं लेखा, रायपुर।

यह स्थानांतरण राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से किए गए हैं, ताकि कार्यों में अधिक पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment