अंततः साईं हॉस्पिटल और राव पॉलीक्लिनिक को प्रशासन ने किया सील..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः आरंग में साई हॉस्पिटल और राव पॉलीक्लिनिक को आखिरकार प्रशासन ने सील कर दिया। सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चैधरी के आदेश के बाद आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में टीम बनाकर भेजा गया था, जिसमे बीएमओ डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत, सीएमओ शीतल चंद्रवंशी और थाना प्रभारी राजेश सिंह शामिल थे।

साई हॉस्पिटल पर कुछ समय पहले कार्रवाई होने के बाद संचालक राजू साहू द्वारा नाम बदलकर हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा वह नेताजी चैक स्थित राव पॉलीक्लिनिक का भी संचालक था। साई हॉस्पिटल को विधिवत रूप से सील करने के बाद जब टीम राव पॉलीक्लिनिक पहुंची तो वहां का नजारा ही अलग था।

बिना अनुमति के संचालित इस पॉलीक्लिनिक में मरीजों का गलत तरीके से इलाज किया था रहा है। इससे ज्यादा हैरानी की बात ये रही कि राव पॉलीक्लिनिक में झोलाछाप डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह पिछले 04 साल से मरीजों का इलाज कर रहा था।

झोलाछाप डॉक्टर ऐश्वर्य सिंह के पास मरीजों के इलाज करके और कही भी वहां बैठकर इलाज करने के लिए किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं था। आरंग तहसीलदार ने झोलाछाप डॉक्टर ऐश्वर्य सिंह को जमकर फटकार लगाते हुए उसे क्लिनिक से बाहर निकाल दिया। संचालक राजू साहू और ऐश्वर्य प्रताप सिंह (जिनको लोग एपी सिंह से नाम से जानते है) दोनों मिलकर आरंग की भोली-भाली जनता को बेवकूफ बना रहे थे। इन दोनों के कारण कुछ मरीजों की जान भी जा चुकी है जिनके परिजन आज मौजूद रहे।

आपको बता दे कि आरंग के कालेज चैक स्थित साई हॉस्पिटल और नेताजी चैक स्थित राव पॉलीक्लिनिक में गड़बड़ी की शिकायत पर पिछले महीने तहसीलदार सीता शुक्ला और बीएमओ डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत ने निरीक्षण किया था। जांच के दौरान साईं हॉस्पिटल में गंभीर लापरवाही और गड़बड़ी सामने आई थी।

इसके बाद हॉस्पिटल को बंद कर दिया गया था लेकिन हॉस्पिटल के अवैध कार्यों में माहिर संचालक राजू साहू ने साई हॉस्पिटल का नाम ही बदल दिया और राव मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नाम से हॉस्पिटल को शुरू कर दिया। राजू साहू को स्वास्थ विभाग से अघोषित संरक्षण प्राप्त था जिसके कारण उसके हॉस्पिटल पर कार्रवाई नहीं होती थी।

लेकिन मामले को जब स्थानीय मीडिया ने उठाया तब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चैधरी ने हॉस्पिटल का संचालन बंद करने का आदेश दिया। आदेश देने के बाद भी हॉस्पिटल को सील करना किसी चुनौती से कम नहीं थी.

क्योंकि 20 अगस्त 2024 को ही सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चैधरी ने हॉस्पिटल का संचालन बंद करने का आदेश दिया था लेकिन संचालक राजू साहू ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए हॉस्पिटल का संचालन जारी रखा था। अंत में स्थानीय लोगों व मीडिया द्वारा लगातार मामले को उठाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा और स्थानीय प्रशासन की मदद से साई हॉस्पिटल और राव पॉलीक्लिनिक को सील किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *