राजधानी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां आजाद चौक थाना क्षेत्र के पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मृतिका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की है। थाने को सूचना मिली कि एक महिला पुलिसकर्मी अपने क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही आजाद चौक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242794
Total views : 8291668