आरंगः आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरभाटा में एक पिता ने सो रहे अपने ही बेटे पर गट्टू पत्थर से वार कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायल बच्चे को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पिता सुनील बंजारे अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए अपने ससुराल ग्राम बरभाटा आया हुआ था।

शादी संपन्न होने के बाद शुक्रवार को सुबह करीब 04 बजे अपने घर लोझर थाना छुरा जिला गरियाबंद जाने के लिए तैयार हो रहे थे। घर जाने के लिए आरोपी सुनील बंजारे ने अपनी सास गणेशी बाई से पैसा मांगा जिस पर गणेशी बाई ने मना कर दिया। इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी सुनील बंजारे में घर में सो रहे अपने ही बेटे लोक्ष्य के सिर पर गट्टू पत्थर से वार कर दिया। जिससे लोक्ष्य बेहोश हो गया। घायल लोक्ष्य को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी सुनील बंजारे को धारा 109 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर रिमांड हेतु न्यायालय में पेश कर दिया है।
संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165790
Total views : 8191858