ग्रेच्युटी राशि निकालकर फरार होने का मामला, बैंक स्टेटमेंट जांच में जुटी पुलिस
मरवाही के ग्राम पथर्री की 59 वर्षीय तिजाना बाई गोंड ने अपने बैंक खाते से 5 लाख रुपये की ग्रेच्युटी धोखाधड़ी से निकाल लिए जाने का आरोप पड़ोसी बाप-बेटी सोनू प्रजापति और उसकी बेटी अनीता पर लगाया है।
कैसे हुआ मामला?
तिजाना बाई के अनुसार, उनके दिवंगत पति ठाकुरराम एसईसीएल झिरिया ईजी माइंस में कार्यरत थे। उनके निधन के बाद कोल कंपनी द्वारा ग्रेच्युटी की राशि भारतीय स्टेट बैंक, बिजुरी शाखा में उनके खाते में जमा की गई।
अरोप है कि सोनू और अनीता ने तिजाना बाई का भरोसा जीतकर कागजात पर अंगूठा लगवाया और खाते से पूरी राशि निकाल ली।
पीड़िता की शिकायत और एफआईआर
बाद में बैंक पहुंचने पर तिजाना बाई को पता चला कि करीब 5 लाख रुपये की निकासी हो चुकी है।
उन्होंने थाना मरवाही में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और राशि की वापसी की मांग की।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी बाप-बेटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बैंक स्टेटमेंट और दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगामी दिनों में गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8217761
Total views : 8259947