धान खरीदी में 65 लाख का फर्जीवाड़ा: तरवरपुर केंद्र प्रभारी सरजू बघेल को फास्टरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिले के धान खरीदी केंद्र तरवरपुर में वर्ष 2024-25 के दौरान हुई अनियमितताओं का पर्दाफाश हुआ है। सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक मुंगेली की जांच रिपोर्ट के आधार पर धान खरीदी केंद्र प्रभारी सरजू बघेल पर 2,094.64 क्विंटल धान के गबन का आरोप लगा है, जिसकी कीमत 65 लाख 2 हजार 684 रुपये बताई जा रही है।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की सेतगंगा शाखा के प्रबंधक सुमरनदास मानिकपुरी ने 7 अक्टूबर 2025 को थाना फास्टरपुर में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, तरवरपुर केंद्र पर कुल 39,767.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसमें से 36,404.36 क्विंटल धान परिदान किया गया। शेष 3,362.84 क्विंटल धान ऑनलाइन रिकॉर्ड में दिखाया गया, लेकिन जांच में केंद्र पर केवल 2,094.64 क्विंटल ही मिला। प्रति क्विंटल 3,100 रुपये की दर से गायब धान की कुल कीमत 65,02,684 रुपये आंकी गई।

इस फर्जीवाड़े में आरोपी सरजू बघेल ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की। थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 65/2025 के तहत धारा 318(4) और 316(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की गई और जांच दस्तावेज जप्त किए गए।

आरोपी सरजू बघेल के घर ग्राम फंदवानी कापा में दबिश दी गई, जहां उसे भागने का प्रयास करते पकड़ा गया। पूछताछ में अपराध कबूलने पर उसके कब्जे से धान खरीदी रजिस्टर जब्त कर लिया गया। 8 अक्टूबर 2025 को 46 वर्षीय सरजू बघेल पिता छोटकू राम बघेल, निवासी फंदवानी कापा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी फास्टरपुर गिरीजा शंकर यादव, सब-इंस्पेक्टर विजय बंजारे, आरक्षक तीजराम यादव, अतुल सिंह, बुंदेल पटेल और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्ती बरती, जो धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *