फरीदाबाद निकला दिल्ली धमाके का ‘कंट्रोल सेंटर’, बदरपुर बॉर्डर से ही कार में आया था डॉक्टर उमर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके का कंट्रोल सेंटर फरीदाबाद निकला है. हरियाणा के इस शहर से ही दिल्ली को दहलाने की साजिश रची गई. जिस आई20 कार में धमाका हुआ था उसमें डॉक्टर उमर सवार था.

इसे मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. उमर बदरपुर से चांदनी चौक पहुंचा था. ब्लास्ट से पहले वह 3 घंटे तक कार को पार्किंग में खड़ी रखा.

कल सोमवार को फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ था. जिस आई20 कार में ब्लास्ट हुआ वो भी दिल्ली में उसी तरफ बदरपुर बॉर्डर से एंट्री करते दिखी है, इसीलिए शक है कि कार में डॉक्टर उमर ही सवार था. बता दें कि बदरपुर फरीदाबाद से दिल्ली आने वाला रास्ता है.

फरीदाबाद से हुई थी इन डॉक्टरों की गिरफ्तारी

डॉ. मुजम्मिल शकील को पुलिस ने कुछ दिन पहले फरीदाबाद में गिरफ्तार किया था और उसके कमरे से अमोनियम नाइट्रेट, एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद जब्त किया था. वह सीनियर डॉक्टर है और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही रहता था. पिछले तकरीबन साढ़े 3 साल से वह यहां रह रहा था.

डॉ. मुजम्मिल के अलावा लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. शाहीन मुजम्मिल की काफी करीबी है. और मुजम्मिल शाहीन शाहिद की गाड़ी से ही घूमता था. शाहीन शाहिद की गाड़ी से ही पुलिस को हथियार भी मिले.

डंप डेटा के जरिए कम्युनिकेशन का पता लगाया जा रहा

सोशल मीडिया पर जांच एजेंसियों की नजर है. कई इलाकों से डंप डेटा लिया जा रहा है. लाल किला के आसपास के एरिया में ऑपरेट हो रहे सभी मोबाइल फोन का डंप डेटा लिया जा रहा है. डंप डेटा से एजेंसियों को उन फोन नंबरों का सुराग हासिल हो सकता है जो इस कार धमाके से जुड़े होंगे.

लाल किला पार्किंग और उसके आसपास का भी डंप डेटा हासिल किया जा रहा है. जिस गाड़ी में धमाका हुआ उन्होंने किसी न किसी से तरह से आपस में बातचीत की होगी इसलिए पार्किंग फोन डेटा को अहम माना जा रहा है. फरीदाबाद में भी डंप डेटा के जरिए कम्युनिकेशन का पता लगाया जा रहा है कि कितने लोग आपस में कम्युनिकेशन कर रहे थे.

फरीदाबाद में होगी रेड

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को आशंका फरीदाबाद में मुज्जमिल की मदद स्लीपर सेल ने की. उनकी मदद से मुज्जमिल ने इतने बड़े पैमाने पर एक्सप्लोसिव जुटाया. फिलहाल पुलिस मुज्जमिल के मददगारों की तलाश में है. मुज्जमिल से कई एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.

पूछ्ताछ से मिली जानकारी के आधार पर आज फरीदाबाद में रेड होगी. जम्मू कश्मीर पुलिस पहले से ही फरीदाबाद में मौजूद है. फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीना को जैश आतंकी संगठन का भारत मे महिला विंग और रिक्रूटमेंट तैयार करने जिम्मा सौंपा गया था.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *