दुर्ग में नकली BSF जवान का भंडाफोड़! पुलिस लिखी कार में घूम रहा था आरोपी, चेकिंग में खुली पोल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग में नकली BSF जवान का भंडाफोड़! पुलिस लिखी कार में घूम रहा था आरोपी, चेकिंग में खुली पोल

फर्जी आईडी बनवाकर खुद को BSF जवान बताता था, पंजाब का रहने वाला आरोपी किराये के मकान में रह रहा था

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक फर्जी BSF जवान को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी न सिर्फ खुद को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का जवान बताकर घूम रहा था, बल्कि उसने अपनी कार पर भी ‘Police’ लिखवा रखा था, ताकि कोई उस पर शक न करे। वाहन चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ की, तो उसकी सच्चाई सामने आ गई।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 20 दिसंबर को ग्रीन चौक पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की डिजायर कार (CG 07 CR 9095) को रोका। कार के आगे अंग्रेजी में ‘Police’ लिखा हुआ था, जिससे शुरुआत में मामला संदिग्ध नहीं लगा।

खुद को BSF जवान बताकर दिखाया फर्जी आईडी
कार चालक ने अपना नाम सिमरनजीत सिंह (31) बताया, जो मूल रूप से अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला है और फिलहाल दुर्ग के सिंधिया नगर में किराये के मकान में रह रहा था। पूछताछ के दौरान उसने खुद को BSF में पदस्थ बताया और पुलिस को BSF का पहचान पत्र भी दिखाया।

हालांकि, दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने पर पुलिस को आईडी कार्ड फर्जी होने का संदेह हुआ, जो बाद में सही साबित हुआ। आरोपी के पास से नकली BSF पहचान पत्र बरामद किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच में जुटी
मोहन नगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक की टीम ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी कब से फर्जी पहचान के सहारे घूम रहा था और कहीं उसने इस पहचान का इस्तेमाल कर कोई और वारदात तो नहीं की है।

पुलिस ने मामले की सूचना संबंधित मजिस्ट्रेट को भेज दी है और आगे की विवेचना जारी है। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *