आबकारी विभाग मुंगेली की छापेमार कार्यवाही जारी, 6.12 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त……

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगांव में हुई कार्यवाही आरोपी जेल दाखिल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर मुंगेली राहुल देव द्वारा दिए गए निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मुंगेली की कार्यवाही निरंतर जारी है।

इसी तारत्म्य में आबकारी वृत्त पथरिया के आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती उम्मी रूमा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 24- 10 -2024 दिन गुरुवार को ग्राम सरगांव थाना सरगांव में 6.12 लीटर देसी मदिरा प्लेन जप्त कर आरोपी गौतम साहू पिता रामस्वरूप साहू साकिन सरगांव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर ज़मानती धारा 34(1)(क)(च) ,34( 2) ,व 59 (क) के तहत प्रकरण कायम किया गया ।

उक्त कार्यवाही में आबकारी स्टॉफ रामसनेही यादव, लक्ष्मी प्रसाद खांडे, एवं वाहन चालक शामिल रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment