रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी उपनिरीक्षक पदों पर नियुक्ति का आदेश रद्द कर प्रदेश के युवाओं को बड़ा झटका दिया है। इस संबंध में आबकारी आयुक्त की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, नियुक्ति आदेश रद्द किए जाने के पीछे के ठोस कारणों का स्पष्ट उल्लेख आदेश में नहीं किया गया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि, “छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2024 की चयन सूची के अनुसार अनुशंसित आबकारी उप निरीक्षक पद हेतु कार्यालयीन आदेश द्वारा जारी नियुक्ति आदेश तकनीकी कारणों से निरस्त किया जाता है।”
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से आबकारी विभाग में आबकारी उपनिरीक्षक के कुल 85 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। नए वर्ष की शुरुआत में चयनित अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंडों की जांच, प्रमाण पत्रों का सत्यापन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया प्रस्तावित थी।
नियुक्ति आदेश रद्द होने से चयनित अभ्यर्थियों में असमंजस और निराशा का माहौल है। अब सभी की निगाहें सरकार और आबकारी विभाग के अगले फैसले पर टिकी हैं कि नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर आगे क्या कदम उठाया जाएगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219585
Total views : 8262308