एकता की मिसाल: सरगांव पुलिस का शिशु मंदिर के साथ उत्साहपूर्ण राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुंगेली जिले के सरगांव थाना द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा. पु. से.) के दिशानिर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवनीत कौर छाबड़ा (रा. पु. से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पथरिया श्री नवनीत पाटिल (रा. पु. से.) के मार्गदर्शन में थाना सरगांव ने सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता और राष्ट्रीय एकता दौड़ का सफल आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा षष्ठम से द्वादशम तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें 66 भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। थाना प्रभारी सरगांव श्री संतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एलिना विश्वकर्मा ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान रेवेंद्र जयसवाल को मिला, जबकि तृतीय स्थान तश्मियां खान ने हासिल किया।

विजेताओं को शील्ड भेंटकर सम्मानित किया गया, जो उनके प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया।कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण राष्ट्रीय एकता दौड़ रही, जिसमें विद्यालय के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दौड़ के माध्यम से एकता के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया।

आयोजन में सरगांव थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी घनश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हुरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष चित्तरेखा जांगड़े, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका कौशिक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रशेखर कौशिक, रामजुड़ावन साहू, तरुण अग्रवाल, कमल अग्रवाल, निर्मल दिवाकर, उदित साहू, दुर्गेश वर्मा, प्रधानाचार्य अनिल वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, पत्रकार बंधु, विद्यार्थी और शाला परिवार उपस्थित रहे।इस आयोजन ने स्थानीय समुदाय में एकता की भावना को मजबूत किया और पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *