बैंक घोटाले में EOW-ACB ने पेश किया चालान, ढाई करोड़ से ज्यादा गबन की जांच जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: Economic Offences Wing–Anti Corruption Bureau Chhattisgarh ने बैंक गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए State Bank of India की विशेष शाखा के तत्कालीन मुख्य शाखा प्रबंधक Vijay Kumar Ahke के खिलाफ विशेष न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। आरोपी फिलहाल Central Jail Raipur में न्यायिक हिरासत में है।

ब्यूरो द्वारा दायर 1,290 पेज के अभियोग पत्र में बताया गया है कि आरोपी ने State Bank of India Specialized Currency Administration Branch (SCAB), Bairan Bazar में पदस्थ रहते हुए अपने पदीय अधिकारों का दुरुपयोग कर सरकारी धन का गबन किया। यह गबन 28 अगस्त 2024 से 11 जून 2025 के बीच कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से फर्जी Queue (वाउचर) बनाकर ब्रांच जनरल लेजर (BGL) खाते से किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने हाई वैल्यू ट्रांसफर अलर्ट सिस्टम से बचने के लिए हर लेनदेन की राशि 5 लाख रुपये से कम रखी और बैच मोड प्रक्रिया का इस्तेमाल किया। साथ ही 30 दिनों के भीतर पुरानी प्रविष्टियों को रोलओवर कर नई प्रविष्टि में बदल दिया जाता था, ताकि नियंत्रक अधिकारियों को वास्तविक वित्तीय स्थिति का पता न चल सके।

EOW-ACB के अनुसार आरोपी ने कुल 75 लेनदेन के माध्यम से गबन की राशि अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर की थी, जिसमें अपना मोबाइल नंबर लिंक कर रखा था, जिससे सभी OTP उसी को प्राप्त होते थे। इसके बाद आरोपी ने यह राशि नेट बैंकिंग के जरिए अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर Delta Exchange पर क्रिप्टोकरेंसी, कमोडिटी और ऑप्शन ट्रेडिंग में निवेश किया।

जांच एजेंसी के मुताबिक इस पूरे घोटाले से बैंक को करीब 2 करोड़ 78 लाख 25 हजार 491 रुपये 96 पैसे की आर्थिक क्षति हुई है। मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और Prevention of Corruption Act 1988 (संशोधित 2018) के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल जांच एजेंसी मामले की आगे की पड़ताल कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment