जहर मिला दूध पीने से पूरे परिवार की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की गई जान, गांव में मचा हड़कंप

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि परिवार ने जहर मिला दूध पी लिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल जहर खाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

इस दर्दनाक घटना के बाद खप्परपुर गांव सहित आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। मृतक परिवार के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *